20 फ़रवरी 2010

मासूम का दर्द

जबलपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। खुद को मासूम बच्ची का मौसा कहने वाले एक शख्स ने बच्ची पर खूब जुल्म किए। पडोसियों को जब इसकी भनक लगी तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मासूम बच्ची को छुडा लिया है और इस मामले में आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
इमोशनल म्यूजिक से शुरू करें(दस सैकेंड के लिए)... तीन साल की इस मासूम को ठीक से रिश्तों के मायने भी नही मालूम.. इसे तो प्यार और दुलार की जरूरत है। छोटी सी उम्र में इसने अपनों के जुल्मों को सहा है। इस मासूम पर हुए जुल्मों की कहानी चोट के ये निशान खुद ब खुद गवाही दे रहे है। इसका जब रिश्तों की कडवी हकीकत से सामना हुआ तो इंसानियत भी शर्मसार हो गई। इस पर जुल्म किए है रिश्तें में मौसा लगने वाले इस शख्स ने जो इसे दो साल पहले अपने साथ लाया था। इस मासूम का नाम है तमन्ना.. तमन्ना की कहानी जितनी दर्दनाक है उतनी ही खौफनाक भी। दो साल तक इस मासूम ने जो दर्द सहा है उसे सुनकर कोई भी सिहर उठे।
तमन्ना की ये दर्दनाक कहानी आज से दो साल पहले शुरू हुई थी। तमन्ना अपने मां और पिता के साथ झांसी में रहती थी। लेकिन एक हादसे में किस्मत ने इससे मां-बाप का प्यार हमेशा के लिए छिन लिया। तमन्ना अकेली थी उस वक्त इसे नही मालूम था कि कौन अपना और कौन पराया है। जिसने इसके सिर पर पल भर के लिए हाथ रखा उसे को इसने अपना समझ लिया। इसके लिए तो उस वक्त रिश्तों का कोई मतलब नही था। बस जरूरत थी एक गोद की.. एक सहारे की.. एक अंगुली की जिसे पकडकर ये चलना चाहती थी। तमन्ना को सहारा दिया दूर के रिश्तें में मौसा लगने वाले शख्स मो. कदीर ने। कदीर तमन्ना को जबलपुर ले आया। और फिर इस मासूम के साथ शुरू हुआ प्यार जगह जुल्म का सिलसिला। ये तमन्ना की किस्मत है कि वो बोल नही सकती। शायद ये बोल सकती तो अपने उपर हुए जल्मों की खौफनाक दास्तां ये खुद बयां करती। तमन्ना के साथ कदीर आए दिन मारपीट करने लगा। वक्त पर उसे खाना तक नही दिया जाता। हद उस वक्त हो गई जब दो दिन तक तमन्ना भूखी रही और जब उसने खाना मांगा तो मुंह में चुना भर दिया गया। तमन्ना चीखती चिल्लाती लेकिन सुनने वाला कोई नही होता.. उसकी खामोश आवाज दिवारों से टकराकर कमरे में कैद हो जाती। कहते है सब दिन एक जैसे नही होते... ऐसा ही कुछ तमन्ना के साथ भी हुआ.. उसके साथ मारपीट का सिलसिला बददस्तूर जारी था। एक दिन पडोसी ने कदीर को तमन्ना के साथ मारपीट करते हुए देख लिया तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को छुडाया तो सामने आई रिश्तों की खौफनाक दास्तां। हालांकि अपने उपर लग रहे आरोपो को कदीर और उसकी पत्नी इंकार कर रहे है। उनके मुताबिक बच्ची की ये हालत सडक हादसे में हुई। लेकिन हकीकत सामने हो तो फिर मुहं नही फेरा जाता। तमन्ना के शरीर पर चोट के निशान उसकी साथ हुई ज्यादती के गवाही खुद ब खुद दे रहें है।
पुलिस के मुताबिक जब बच्ची को छुडाया गया उसके शरीर पर चोट के निशान थे.. जिन्हे देखकर लगता है कि बच्ची को जलाया गया था। तमन्ना के मुंह में चुना भी भरा हुआ था। क्या ये सब कम है किसी मासूम पर हुए जुल्मों की तस्दीक करने के लिए। फिलहाल पुलिस ने कदीर और उसकी पत्नी के खिलाफ मासूम को प्रताडित करने का मामला दर्ज कर लिया है।
तमन्ना पर हुए जुल्मों की इस दर्दनाक दास्तां ने इंसानी रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। तमन्ना रिश्तों के मायने ना समझते हुए भी जिस कदीर में अपनापन तलाशती रही वहीं उसकी जिदंगी का नासूर बन गया। खैर गुनाह का अंजाम हमेशा बुरा ही होता है। जो कुछ कदीर और उसकी पत्नी ने तमन्ना के साथ किया उसके सजा अब कानून देगा।

कोई टिप्पणी नहीं: