20 फ़रवरी 2010

जानलेवा फायरिंग


शादी में फायरिंग करना एक बार फिर जानलेवा बन गया। नोएडा में शादी के दौरान चलाई गई गोली से दुल्हे की मौत हो गई। फायरिंग दुल्हे के फूफा ने की थी। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
चंद पलो में ही नोएडा के इस घर में मातम छा गया। खिलखिलाते चेहरों पर आंसू का सैलाब बहने लगा। थम गई शहनाई की गुंज। यहां हुई है एक शख्स की मौत। दरअसल इस घर में रेशमा की शादी थी... चारों तरफ खुश का माहौल था। पंकज अलीगढ के खुर्जा से शादी करने के लिए आया था। फेरों की रशम पूरी हो जाने के बाद विदाई की तैयारी चल रही थी। की अचानक किसी ने गोली चला दी। विदाई से पहले पैर छुने के लिए आ रहे पंकज को जा लगी। गोली पंकज के फूफा राजकुमार ने अपनी दुनाली बंदूक से चलाई थी।
गोली पंकज के सिर में लगी थी उसे गंभीर हालत में नोएडा के मैट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद पंकज की मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक सिर में गोली लगने की वजह से काफी खून बह चुका था और पंकज को बचाया नही जा सका। रेशमा के हाथों में मेहंदी का रंग अभी पूरी तरह से चढा भी नही था और उसके साथ इतना बडा हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पूरे घर में मातम पसरा है दुल्हन बनी रेशमा गुमसुम है। ऐसा पहली बार नही हुआ है लेकिन शादी में फायरिंग कर अपना रूतबा दिखाने के लिए लोग किसी की जान की परवाह नही करते।

कोई टिप्पणी नहीं: