25 फ़रवरी 2010

बीवी का कातिल

जब उस शख्स के अपनी साली से रिश्ते हुए तो पत्नी को उसने दरकिनार कर दिया। पहले तो उसने अपनी पत्नी से दूरी बनाई और फिर जब बात नही बनी तो उसने अपनी पत्नी का ही कत्ल कर दिया। मामला पंजाब के मोगा का है जहां एक व्यक्ति ने अपनी साली के साथ नाजायज संबधों को बनाए रखने के लिए अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
ये तस्वीर एक कातिल की है... कातिल पति की। सुरेंद्र सिहं नाम के इस शख्स ने अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पत्नी की हत्या से पहले सुरेंद्र ने एक बार भी नहीं सोचा। सुरेंद्र की शादी 15 साल पहले लुधियाना की रहने वाली मंजिंद्र कौर से हुई थी। लेकिन दो बच्चों का पिता होने के बावजुद भी सुरेंद्र का दिल अपनी साली पर आ गया। शादी करीब 15 साल पहले लुधियाना की रहने वाली मंजीन्द्र कौर के साथ हुई थी। सुरेंद्र मोंगा की एक फैक्ट्री में सुपरवाईजर की नौकरी करता था। जीजा साली के बीच पनपे एक नए रिश्ते के बीच दीवार बनी सुरेंद्र की पत्नी। मंजिन्द्र कौर को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने के लिए सुरेंद्र ने उसकी हत्या कर दी।
सुरेंद्र सिंह ने कंपनी के कुछ कर्मचारियों से कहा की मासी की टीबी होने के कारण मौत हो गई है..और वह इस वक्त शमशान घाट पर है। ये सुनकर कंपनी के कुछ कर्मचारी भी श्मशान घाट पहुंच गए। वहां एक गठरी में बंद महिला की लाश बंधी थी। उनकी मदद से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहां खड़े उसके दोस्तों को क्या पता था की जिसके अंतिम संसकार में शामिल होने आए है वो कोई और नहीं बल्कि सुरेंद्र की पत्नी है। सुरेंद्र ने किसी को मृतका का मुंह तक नहीं देखने दिया और शमशान घाट के रजिस्टर में झूठा नाम कुलवंत कौर उमर साठ साल की एंट्री दर्ज करवा दी। बाद में पुलिस स्टेशन में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी लुधियाना में रह रहे अपने सालो को भी सूचित कर दिया की उसकी पत्नी कही अपने भाई के पास तो नहीं आई लेकिन सुरेंद्र सिंह का ये प्लान कामयाब नही हो सका...मृतका के भाईयों ने मोंगा पहुंच कर जब छानबीन की तो पता चला की उनकी बहन की मौत हो चुकी है। मृतका के भाईयों ने श्मशान घाट जाकर उसकी अस्थियां ली और पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो मामले से पर्दा उठ गया। जब पुलिस ने केस से जुड़े लोगों को पकड़ कर उनसे पुछताछ की तो पता चला की सुरेंद्र ने अपने दो भांजो और अपनी मां के साथ मिलकर कत्ल को अंजाम दिया है।
सुरेंद्र ने सोची समझी साजिश के तहत कत्ल की इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया लेकिन उसका गुनाह जल्द बेपर्दा हो गया। सुरेंद्र अपनी साली के साथ वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लेकिन इस घटना ने पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: