25 फ़रवरी 2010

शक में कत्ल

शक इंसान को कब हैवान बना दे पता नही चलता। ऐसा ही कुछ हुआ अलीगढ के रहने वाले उस शख्स के साथ भी। उसे शक था अपनी पत्नी के बदचलन होने का। इसी शक ने उस इंसान को हैवान बना दिया। गुस्से से तिलमिलाए पति ने पत्नी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नही वारदात को अंजाम देने के बाद उस सिरफिरे ने कत्ल की खौफनाक कहानी खुद पडोसियों के सामने बयां की।
सुना आपने.. क्या कह रहा है ये शख्स। ये एक कातिल का कुबूलनामा है। ये बात सौ फिसदी सच है कि इसने अपनी पत्नी का कत्ल किया है। कत्ल की वजह भी आपने सुन ली। क्या यही असल वजह थी कि शब्बीर अपनी पत्नी का कातिल बन गया। दरअसल अलीगढ के महफूज नगर के रहने वाले शब्बीर की शादी आठ साल पहले परवीन के साथ हुई थी। शब्बीर के पांच बच्चे है। शादी के बाद से ही अक्सर दोनों में आए दिन कहासुनी होती। कई बार तो नौबत मारपीट तक आ जाती। हालांकि पडोसियों ने दोनों को समझाने की कई बार कोशिश की लेकिन कोई फायदा नही हुआ। पत्नी पत्नी के बीच कहासुनी किसी के लिए कोई नई बात नही थी लेकिन शब्बीर को शक होने लगा की उसके पत्नी के किसी और मर्द के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर वो तिलमिला उठा। ऐसे में उसने परवीन पर तेज धार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शब्बीर ने खुद ही बाहर आकर पडोसियों को वारदात की जानकारी दी। पडोसियों ने शब्बीर को पकड लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या मामला दर्ज कर लिया है।
शब्बीर और परवीन के पांच मासूम बच्चे है जिन्हें ये भी नही मालूम की इनका कसूर क्या है। मां रही नही पिता है कि जेल की सलाखों के पीछे चला गया। शक के दंश ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: