13 जुलाई 2017

पचास हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

दिल्ली। दक्षिण जिला पुलिस ने पचास हजार के ईनामी कुख्यात हत्यारे सुनील राज उर्फ काला अंडा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक पिस्टल तथा पांच गोलियां और चोरी की बाईक बरामद की गई है।
    पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने बताया कि नेब सराय इलाके में बाईस मार्च को महेंद्र सिंह नामक व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज में पिक्चर दो लोग एक बाईक पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिये जो कि वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये पर पिक्चर क्लीयर न होने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई। बाद में पुलिस ने इस मामले में अमित कुमार उर्फ भूत को गिरफ्तार किया जिसने सह अभियुक्त के रूप में सुनील राज उर्फ काला अंडा का नाम लिया। मामले की जांच के लिए स्पेशल स्टाफ को भी कहा गया।
    उपायुक्त ने बताया कि काला अंडा कुख्यात रोहित चैधरी गिरोह का सदस्य रहा है। उसने सुपरमेसी के चलते महेंद्र सिंह का कत्ल किया था। इस वारदात के बाद इलाके के धनी लोग उसे मारे डर के रंगदारी देने लगे थे। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए वह दक्षिण भारत भाग या और कुछ दिन यूपी में भी छिपा रहा। काला अंडा का भाई अनिल उर्फ अंडा भी कुख्यात अपराधी है। काला अंडा हत्या की और एक वारदात को अंजाम दे चुका है।
     सुनील राज उर्फ काला अंडा को स्पेशल स्टाफ के एसीपी पलविंद्र सिंह चहल की टीम ने बंधे के पास से गिरफ्तार किया।

कोई टिप्पणी नहीं: