20 फ़रवरी 2010

इनामी बदमाश ढेर

इंदौर पुलिस ने दस हजार के इनामी बदमाश मनोज सिंह को मुठभेड में मार गिराया। पुलिस को सूचना मिली थी कि मनोज अपने एक साथी के साथ होटल में छुपा हुआ है। पुलिस देखकर भागने की फिराक में रहे मनोज की एकांउटर में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ढेड महीना पहले मनोज पेशी के दौरान चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने मनोज के पास से एक देसी कट्टा और एक पिस्टल बरामद की है।
हो गया दहशत का खात्मा... मारा गया बदमाश.. इंदौर पुलिस ने दस हजार के इनामी बदमाश मनोज सिंह को मुठभेड में मार गिराया। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि मनोज अपने एक साथी के साथ इंदौर के एक होटल में मौजूद है। पुलिस ने टीम का गठन कर होटल की घेराबंदी की। इतने में मनोज को पुलिस आने की खबर लग गई। पुलिस से बचने के लिए उसने होटल से भागना ही बेहतर समझा। मनोज मोटर साइकिल से भाग निकला.. पीछा कर रही पुलिस पर भागते हुए फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आसा राम बापू चौक के पास पुलिस ने मनोज को अपना निशाना बना ही लिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया।
मनोज की पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी उसपर छ डकैतियों समेत और भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने मनोज के पास से 3.2 एमएम की पिस्टल और एक देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक करीब ढेड महीने पहले पकडे जाने के बाद अदालत में पेशी के दौरान मनोज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तभी से मनोज की तलाश तेज कर दी गई थी।
देर से ही सही आखिरकार इंदौर मे दहशत का दुसरा नाम बन चुके मनोज सिंह का खात्मा हो ही गया। अब पुलिस को मनोज के फरार साथी की तलाश है। जो एकांउटर के बाद मौका पाकर फरार हो चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: