27 फ़रवरी 2010

एक तरफा प्यार

एंजब उस लडकी ने इजहारे मोहब्बत में इंकार किया तो वो शख्स हैवान बन गया। उसे ये कतई नागवार गुजरा की उस लडकी ने उस शख्स की मोहब्बत को ठुकरा दिया। इंकारे मोहब्बत में उस शख्स ने जो कुछ किया... उसने अहमदाबाद के हर शख्स को सन्न कर दिया।
मैं तुमसे प्यार करता हूं... तुमसे शादी करना चाहता हूं। ये एक लडके के अरमान थे.. और सवाल भी लेकिन जब इन सवालों के जवाब में उसे इंकार मिला तो वो बौखला गया। इस कदर बौखलाया कि उसने लडकी को ही मौत के घाट उतार दिया। दरअसल इस खूनी प्रेम कहानी की शुरूआत हुई थी मणिपुर की एक सुपरटेक लेबोरेट्री से। दर्शाना और आजम नाम का लडका एक साथ काम करते थे। आजम की जल्द ही दर्शाना से दोस्ती हो गई। लेकिन आजम इस दोस्ती को प्यार समझने लगा। उसने कभी अपने प्यार का इजहार नही किया। वैसे भी दर्शाना शादीशुदा थी। हालांकि कुछ वक्त पहले पति पत्नी दोनों अलग रहने लगे और दर्शाना ने अपने पति से तलाक ले लिया। आजम एक तरफा प्यार करता था। एक दिन उसे लगा कि अब प्यार का इजहार कर देना चाहिए। जब उसने दर्शाना के सामने प्यार का इजहार किया तो उसने आजम के प्यार को ठुकरा दिया। वो इस कदर बौखलाया कि लेबोरेट्री में ही दर्शाना की गला रेतकर हत्या कर दी।
दर्शाना की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग लेबोरेट्री मे आ पहुंचे। तबतक आजम फरार हो चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश की तो पांच घंटे बाद आजम पुलिस गिरफ्त मे आ गया। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसने बताया कि दर्शाना से प्यार करता था लेकिन उसने इंकार किया तो गुस्से में आकर उसने दर्शाना की हत्या कर दी।
आजम ने दर्शाना के साथ अपने जज्बातों को प्यार समझ लिया। लेकिन उसने एक बार भी नही सोचा की एक तरफा प्यार में वो जो कुछ करने जा रहा है। वो उसे गुनाहगार बना देगा। और उसकी बाकी जिदंगी दर्शाना के प्यार में नही बल्कि जेल की सलाखों के पीछे होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: