27 फ़रवरी 2010

बुजुर्ग दंपति की हत्या-जबलपुर

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक बुजुर्ग दंपति की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दम्पति की लाश घर से बरामद की गई। जांच मे पता चला है कि दोनों के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया है। हालांकि अभी तक हत्यारों का सुराग नही लग सका है।
जबलपुर के इस घर में हुए हैं... एक रात में दो कत्ल...सरोज सोनी और उनकी पत्नी केशरी सोनी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। दरअसल सरोज और केसरी इस घर में अकेले रहते थे। सरोज की बेटी और बेटे अलग रहते है। जब सरोज का बेटा मिलने के लिए घर पहुंचा तो दरवाजा बंद था। कई बार खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नही खुला तो अनिल को शक हुआ... उसने घर के पिछले हिस्से से अंदर जाकर देखा। घर के अंदर केशरी और सरोज की खून सनी लाश पडी थी। अनिल ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के आलाधिकारी भी पुहंच गए। पुलिस के मुताबिक मामला लुट का नही लग रहा है। क्योंकि घर का सारा सामान ठीक ठाक था। अभी तक की जांच मे पता चला है कि बुजुर्ग दंपति ने घर के उपर का कमरा दो छात्रों को किराए पर दे रखा था। हत्या से एक दिन पहले ही छात्रों ने मकान खाली कर दिया था। वहीं पता चला है कि बुजुर्ग दंपति ब्याज पर पैसा भी देता था। हत्या के बाद से घर में रखा बही खाता गायब है। हालांकि हत्या की वजह पूरी तरह से साफ नही हो पाई है। लेकिन माना जा रहा है कि हत्या को किसी जानकार ने ही अंजाम दिया है।
पुलिस अब किराए पर रहने वाले छात्रों का पता लगा रही है। उसे उम्मीद है कि उनसे पुछताछ में कुछ अहम जानकारी हाथ लग सकती है। वहीं घर से बही खाता गायब होने से हत्याकांड में किसी जानकार के शामिल होने की गुंजाइश बढती जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी है लेकिन घर के अंदर हुए दोहरेकांड से इलाके के लोग सन्न है।

कोई टिप्पणी नहीं: