30 जुलाई 2010

लड़कियां सुरक्षित नहीं

राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ मनचलों ने राह चलती दो सगी बहनों के साथ छेडछाड की। ये घटना उस वक्त हुई जब दोनों लड़कियां अपने भाई के साथ पंचशील से दिलशाद कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहीं थीं। तभी कुछ कार सवार मनचले लड़कों ने पहले तो दोनों लड़कियों पर फब्तियां कसी और बाद में छेड़छाड़ करने लगे। जब जावेद ने इसका विरोध किया तो...कार सवार लड़कों ने उसकी पिटाई कर दी....और मौके से फरार हो गए। घायल जावेद को इलाज के लिए गुरू तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया....जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

1 टिप्पणी:

honesty project democracy ने कहा…

शर्मनाक घटना ,इस घटना के बारे में देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को लिखिए उनकी भी नैतिक जिम्मेवारी बनती है ऐसे घटना को रोकने की ...