05 जुलाई 2010

ये कैसी मोहब्बत

किसी से प्यार करना जितना आसान है उसे मुकाम तक पहुंचाना और निभाना उतना ही मुश्किल। अमृतसर की एक लड़की को प्यार करने की सजा ऐसी सजा मिली.. जिसने उसकी जिंदगी तबाह कर दी। वो इंसाफ चाहती है.. उसे धोखा उस लड़के ने दिया जिसने जिदंगी भर साथ निभाने का वादा किया था। लेकिन अपनी हवस मिटाने के बाद उसने लड़की को दर-दर भटकनें के लिए छोड दिया।
इस कुंए से पुलिस को एक बच्चे को निकालना है।.. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। पुलिस को तलाश है एक नवजात बच्चे की। लेकिन आपको हैरानी होगी ये जानकार की उसका ना कोई नाम है.. ना ही पहचान। उसकी तो उम्र ही चंद घंटे है। आखिर कुछ कुछ घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने नवजात बच्चे को निकाल लिया लेकिन वो लाश में तब्दील हो चुका था। मासूम को मौत देने वाला कोई और नही बल्कि उसकी मां है। जिसने जन्म देने के बाद ही उसे मरने के लिए कुंए मे फेंक दिया। अस्पताल में भर्ती इसी लड़की ने मासूम को मौत दी है। रीता के पिता के मुताबिक सुबह उन्होनें घर के बाहर शोर सुना तो बाहर निकल कर देखा। पता चला की रीता बच्चे को कुएं में फेंक कर आ रही है। ऐसा उसने प्यार में मिले धोखे के बाद किया।
रीता की कहानी बेहद दर्दनाक है। रीता राहुल नाम के एक लडके से प्यार करती थी। उस लड़के ने शादी का वादा किया और रीता के साथ शारारिक संबंध बनाए। प्यार में मुकाम पाने के लिए रीता ने उसके सामने खुद को सौंप दिया। छ महीने बाद जब राहुल को इसके गर्भवती होने का पता चला तो शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में रीता के पास कोई रास्ता नही था.. वो बच्चे को जन्म देना नहीं चाहती थी। बच्चे के जन्म के बाद लोक लिहाज और परिजनों की इज्जत की खातिर उसने उसे पैदा होते ही कुंए में फेंक दिया।
पुलिस ने नवजात के शव को कुएं से निकाल कर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी कानून कार्रवाई होगी आरोपियों के खिलाफ की जाएगी। हालांकि राहुल की मां अपने बेटे पर लगे आरोपों को निराधार बता रही है। उसका कहना है कि उसका बेटा ऐसा नही कर सकता।
रिता ने राहुल के साथ अपने रिश्तों को प्यार समझा.. लेकिन राहुल की नजर में ये सिर्फ जिश्मानी रिश्तें के अलावा कुछ नही था। ऐसे में सवाल है कि उस मासूम की क्या गलती जिसे जन्म से पहले ही मौत दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं: