06 जुलाई 2010

पुलिस गिरफ्त में बलात्कारी

पहले लडकियों को अपने जाल में फांसना.. उन्हें पैसों का लालच देकर अपने साथ ले जाना। और उसके बाद वो खेलता हैवानियत का खेल। कुरूक्षेत्र पुलिस ने ऐसे ही वहशी को गिरफ्तार किया जो भोली भाली लडकियों को फंसा कर उनके साथ बलात्कार करता। अब तक ये तीन लडकियों को अपना शिकार बना चुका है। लेकिन अब कोई और लडकी इसकी शिकार नहीं होगी.. क्योंकि पुलिस ने इस वहशी को गिरफ्तार कर लिया है। ये शख्स इनसान कहने के लायक नही है.. ये वहशी है जिनसे चंद रोज में तीन लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना डाला। हवस मिटाने के लिए पहले भोली भाली लडकियों को बातों में फंसाता और फिर सुनसान जगह ले जाकर उनके साथ बलात्कार करता। इसके लिए ये रेलवे लाइन के आस-पास का इलाका चुनता ताकि पीड़िता की चिख किसी को सुनाई ना दे। लडकी को ये नशीला दवा खिलाता था नशे की हालत में उसके साथ बलात्कार करता। इतना ही नही ये खुद भी दवाओं का इस्तेमाल करता था।
इसने पहला शिकार कुरूक्षेत्र की रहने वाली सुमन को बनाया। सुमन जब अपनी मां के साथ जा रही थी तो ये उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। बाद में सुमन अंबाला के रेलवे ट्रेक के पास मिली। इसके बाद इसने कैथल की दो और लडकियों को अपना शिकार बनाया। दोनों ही लडकियां रेलवे ट्रेक के पास मिली। जिसके बाद पुलिस का शक गहराने लगा कि वारदात के पीछे किसी एक शख्स का हाथ है। जो एक के बाद एक लडकियों को अपनी हवस का शिकार बना रहा है। पुलिस ने तीनों मामलों मे हालत के मुद्देनजर जांच तो वहशी अशोक पुलिस गिरफ्त मे आ गया। उसने पुछताछ में कबूल किया कि तीनों बलात्कार की वारदात को उसी ने अंजाम दिया था। और रेवले ट्रेक के पास सुनसान जगह को चुनता था ताकि पीड़ित चीख कोई सुन ना सके। पुलिस के मुताबिक अशोक लडकी को नशीली दवा खिलाता था और खुद भी सेक्स वर्धक दवाओं का इस्तेमाल करता था।
. पिछले कुछ दिनों में हुई बलात्कार एक घटनाओं से पुलिस भी परेशान थी। अब अशोक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। लेकिन पुलिस की परेशानी अभी कम नही हुई है। पुलिस अब ये जांच कर रही है कि वारदात को अशोक अकेला अंजाम देता था या फिर कुछ और लोग इसकी मदद करते थे।


A

कोई टिप्पणी नहीं: