06 जुलाई 2010

प्रेमी जोड़े को मिली सुरक्षा

सिरसा के प्रेमी जोडे ने अब जाकर राहत की सांस ली है। पिछले दो महीने से जान बचाकर छुपते फिर रहे इस जोडे को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया करा दी है। सुरक्षा को लेकर सिरसा का ये प्रेमी जोडा दिल्ली पहुंचा था और राष्ट्रीय महिला आयोग में सुरक्षा की गुहार लगाई थी। ऑनर किलिंग के डर से जान बचाते फिर से मनमोहन और शक्ति शर्मा ने अब जाकर राहत की सांस ली है। अब तक इन्हें खुद की जान का डर सता रहा था। दोनों ने इसी साल 29 मई को घर से भाग कर शादी कर ली थी। जिसके बाद खाप पंचायत ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। जान बचाने की खातिर दोनों दिल्ली भाग आए थे। कुछ दिन दिल्ली रहने के बाद प्रेमी जोडा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा गिरिजा व्यास से मिला। आखिरकार महिला आयोग के दखल के बाद इन्हें सुरक्षा महैया कराई गई। प्रेमी जोडा सुरक्षा मिलने के बाद खुश है और दोनों अपने घर लौट गई। इनकी सुरक्षा में दो गैनमैन तैनात रहेंगें।
पुलिस के मुताबिक जब तक प्रेमी जोडा खुद को सुरक्षित महसुस नही करता उनकी सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगें। जाहिर है आए दिन ऑनर किलिंग के मामलों के मद्देनजर पुलिस कोई जोखिम मोल लेना नही चाहती। वैसे भी हरियाणा में प्रेमी जोडों की हत्या के कई सनसनीखेज मामले सामने आ चुके है।
दो महिने बाद ही सही मनमोहन और शक्ति ने राहत की सांस ली है। मनमोहन के परिवार ने तो दोनों की शादी को स्वीकार कर लिया है। क्या शक्ति का परिवार इस रिश्ते को स्वीकार करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: