17 जून 2010

आरोपियों को १४ दिन की न्यायिक हिरासत

एंकर... स्वरूप नगर प्रेमी जोडे की हत्या के मामले में गिरफ्तार सभी पांच आरोपियों को अदालत ने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने लडकी की मां, ताई और भाई को कल गिरफ्तार किया था। तीनों को दिल्ली के गोकुलपुरी से गिरफ्तार किया गया। लड़की के पिता और चाचा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
हेडर.. स्वरूप नगर डबल मर्डर केस, सभी पांच आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, प्रेमी जोडे की हत्या के आरोपी
वीओ वन.. जब गुनाह नही छुपता तो गुनाहगार कब तक छुपते.. आशा और योगेश के हत्यारे भला कब तक छुपते.. वो तो प्यार के कातिल थे.. प्रेमी जोडे की हत्या के मामले में आखिरकार पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लडकी की मां-माया, ताई खुशबु और भाई संजीव को पुलिस ने बुधवार को गोकुलपुरी से गिरफ्तार किया। जहां ये तीनों आशा की बुआ के घर छुपे हुए थे। पुलिस लडकी के पिता और ताऊ को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जिन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।
बाइट... एन एस बुंदेला, डीसीपी
वीओ टू.. गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों को रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया.. जहां अदालत ने पांचों आरोपियों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सभी पांच आरोपियो पर प्रेमी जोडे की बेरहमी से हत्या का आरोप है। दरअसल आशा के परिजनों ने दोनों की हत्या उनके प्रेम प्रसंग से नाराज होकर की थी। दोनों की लाश सोमवार सुबह स्वरूप नगर इलाके के एक मकान से बरामद हुई थी। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: