15 जून 2010

दिल्ली में तालिबान पार्ट वन

एंकर.. पहले उन्हें कुछ दिन के लिए जुदा किया गया.. लेकिन जब मोहब्बत उन्हें पास खिंच लाई तो परिवार ने दोनों को हमेशा के लिए जुदा कर दिया। बेरहमी से पीट-पीटकर दोनों की हत्या कर दी। जब इससे भी उन्हें चैन नही मिला तो दोनों को करंट लगया है। दो दीवानों के प्यार की ये खौफनाक दास्तांन है दिल्ली के स्वरूप नगर की। जहां दो प्यार करने वालों के दुश्मन उन्ही के परिवार वाले बन गए और उन्हें दी दर्दनाक मौत।
हेडर.. दिल्ली में ऑनर किलिंग, प्रेमी युगल की हत्या, करंट से दी मौत, परिवार वाले फरार
वीओ वन.. प्यार, हसरत और उन्हें पूरा करने की चाहत। उसके बाद घरवालों की रूसवाई... ऐसा आपको हर प्यार करने वाले की कहानी में मिल सकता है लेकिन योगेश और आशा की प्रेम कहानी इससे कहीं ज्यादा दर्दनाक और खौफनाक है। दिल्ली के स्वरूप नगर के इसी मकान में आशा और योगेश का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। दोनों की लाश सोमवार सुबह घर से बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों के शरीर पर चोट के निशान थे और कंरट लगाकर उनकी हत्या की गई। पुलिस दोनों की हत्या को ऑनर किलिंग का मामला मानकर चल रही है।
बाइट... एन एस बुंदेला, डीसीपी
वीओ टू.. दिल्ली के गोकुलपुरी के रहने वाले योगेश और आशा एक दुसरे से प्यार करते थे। जब इसकी भनक आशा के परिवार को लगी तो उसे स्वरूप नगर में रहने वाले अंकल के पास भेज दिया। यहां आए आशा को अभी 15 दिन ही हुए थे। योगेश को इसी खबर लग गई। रविवार रात करीब ग्यारह बजे योगेश आशा से मिलने पहुंच गया। जब दोनों एक साथ थे तो आशा के अंकल को शक हुआ। पुलिस के मुताबिक दोनों को बंधक बना लिया और आशा के परिवार को बुलाकर दोनों के साथ मारपीट की..और करंट लगा दिया जिससे आशा और योगेश ने दम तोड दिया।
बाइट... एन एस बुंदेला, डीसीपी
वीओ थ्री... दोनों के साथ मारपीट को लेकर देर रात पडोसियों ने एतराज किया था जिसके बाद उन्हें पारिवारिक मामला बताकर जाने के लिए कह दिया गया। लेकिन सुबह के वक्त घर के बाहर कार खडी देखर पडोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी... तो पूरी वारदात को खुलासा हुआ।
बाइट... चश्मदीद
वीओ फोर... वारदात के बाद से आशा का पूरा परिवार फरार है। पुलिस ने आशा के परिवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: