15 जून 2010

दिल्ली में तालिबान पार्ट टू

एंकर... स्वरूप नगर में प्रेमी जोडे की हत्या के मामले में पुलिस ने लड़की के आऊ और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि अभी हत्या के तीन आरोपी फरार है।
हेडर.. इज्जत की खातिर किया कत्ल, कत्ल का नही मलाल, लड़की का पिता- ताऊ गिरफ्तार, दो दिन की पुलिस रिमांड
वीओ वन... आशा और योगेश का कत्ल महज इसलिए नही किया गया कि वो एक दूसरे से प्यार करते थे। कत्ल की वजह एक नही बल्कि तीन थी। पहला योगेश के अलग जाति का होना.. दूसरी उसका बेरोजगार होना और तीसरा आशा की शादी दुसरी जगह तय होना। हत्या के आरोप में गिरफ्तार आशा के पिता सूरज और ताऊ ओमप्रकाश ने खुलासा किया है... कि उन्होंने झुठी इज्जत की खातिर दोनों को मौत के घाट उतारा। ओमप्रकाश और सूरज को पुलिस ने कल देर शाम गिरफ्तार किया था। लेकिन इन्हें बेटी को मौत के घाट उतारने का कोई मलाल नही है।
बाइट.. सूरज, आरोपी
वीओ टू... प्रेमी जोडे के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार ओमप्रकाश और सूरज को कोर्ट में पेश किया गया.. जहां से दोनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इस मामले में आशा की मां, ताई और भाई फरार है। आशा और योगेश के शव सोमवार की सुबह स्वरूप नगर के एक मकान से बरामद हुए थे। दोनों की पीट-पीटकर और करंट लगाकर बेरहमी से हत्या की गई थी।
बाइट... एन एस बुंदेला, डीसीपी
वीओ थ्री.. झूठी इज्जत की खातिर आशा और योगेश का कत्ल किया गया। पुलिस का दावा है कि वो जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। लेकिन राजधानी में हुए प्रेमी जोडे के कत्ल से इलाके के लोग आश्चर्यचकित है।

कोई टिप्पणी नहीं: