22 जून 2009

राजधानी में कत्ल

दिल्ली के ईस्ट आँफ कैलाश में 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। महिला की दो दिन पुरानी लाश उसी के घर से बरामद हुई। घर में अकेली रहने वाली महिला का नाम बसन्ती था। ये लाश 70 साल की बसन्ती की है जो दिल्ली के सबसे पाश माने जाने वाले इलाके ईस्ट आफ कैलाश में अकेली रहती। लेकिन किसी ने उसकी हत्या कर दी। बसन्ती की लाश उसी के घर से रविवार की रात करीब आठ बजे बरामद हुई। घर से कुछ कीमती सामान भी गायब मिला-- बसन्ती के चार बेटे है फिर भी वो अकेली रहती। घटना का पता उस वक्त चला जब बुजुर्ग का पौता दादी से मिलने पहुँचा तो दरवाजा बन्द था। हेमन्त ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसकी दादी की लाश नीचे पडी थी और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। बसन्ती को अन्तिम बार दो दिन पहले देखा गया था शव हालत देखकर लगता है किसी ने बसन्ती की दो दिन पहले ही कत्ल कर दिया गया हो।दो दिन तक बसन्ती की लाश घर में पडी रही और किसी को पता नही चला। बसन्ती के चार बेटे है लेकिन उसके पास किसी का भी आना जाना नही रहता था। परिजनों की माने तो बसन्ती के पास काफी पैसा और प्रोपर्टी थी हो सकता है लूट के इरादे से किसी ने कत्ल की इस वारदात को अंजाम दिया हो। जिस तरह से कत्ल की इस वारदात को अंजाम दिया गया है उससे साफ है कि कातिल कोई जानकार रहा होगा। जो भी हो राजधानी में हुई बुजुर्ग की मौत ने सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खडे कर दिए है।