14 सितंबर 2017

सोनीपत में अवैध हथियारों के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

सोनीपत। जिले की सीआईए स्टाफ सोनीपत पुलिस ने शातिर बदमाश को अवैध हथियारों सहित गिरफतार किया हैं। गिरफतार आरोपी राहुल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी राजपुर जिला सोनीपत का रहने वाला है। 
        इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि सीआईए स्टाफ सोनीपत में नियुक्त स0उ0नि0 इन्द्रजीत कल सांय अपनी पुलिस पार्टी के साथ अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की खोज मे गन्नौर रोड लल्हेडी की सीमा में मौजूद था कि इन्हे एक युवक संदिग्ध अवस्था में घुमता हुआ दिखाई दिया। जिसको काबू करके नाम व पता पूछा तो अपनी पहचान राहुल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी राजपुर के रूप में दी। तलाशी लेने पर इसके कब्जा से एक अवैध देशी पिस्तौल 315 बोर व एक जीन्दा कारतूस मिला। गिरफतार आरोपी के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत थाना गन्नौर में अभियोग दर्ज किया गया।
                अनुसंधान टीम द्वारा गिरफतार आरोपी से प्रारम्भिक पूछताछ करने पर अपने किये अपराधों की स्वीकारोक्ति करते हुये बताया कि नवम्बर 2016 में प्रदीप उर्फ भगता निवासी राजलूगढी की अपने साथियों के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर बाद मे शव को हिमाचल प्रदेश में डाल दिया था।  पाचं दिन पहले अपने साथियों के साथ मिलकर हथियार के बल पर रोहणा स्थित पैट्रोल पम्प लूटने की घटना को अन्जाम दिया था।  गांव अगवानपुर में गोली मारने की घटना को अन्जाम दिया था  व उसी दिन गांव राजपुर में निशांत नाम के युवक को गोली मारने की घटना को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपी को आज न्यायालय में पेशकर एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। मामले की गहनता से विवेचना जारी हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: