27 अगस्त 2017

जहांगीरपुरी में फैक्ट्री मजदूर की मौत

दिल्ली। महेंद्रा पार्क थाना अंतर्गत राजस्थान उद्योग नगर स्थित एक फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आ जानेसे एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण माहौल में तब इजाफा हो गया जब मृतक के परिजन और साथी शव को लेकर फैक्ट्री के सामने प्रदर्शन करने लगे। 
      जानकारी के अनुसार डी-6, राजस्थान उद्योग नगर में मशीन की चपेट में आकर एक मजदूर जगन्नाथ यादव की मौत हो गई। मृतक चार बेटियों का पिता था। बजाय उसकी मौत पर सहानुभूति दर्शाने के फैक्ट्री मैनेजमेंट ने उसके परिवार पर पुलिस में न जाने का दबाव और चुपचाप खिसक जाने का दबाव बनाया। फैक्ट्री के गेट के बाहर पति के शव के साथ बैठी पत्नी ने बताया उसके उपर दबाव बनाया जा रहा है। पता चला है कि इस फैक्ट्री में मशीनों की खराबी के चलते पहले भी कई जानें जा चुकी हैं। 
    फिलहाल मामले की महेंद्रा पार्क थाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: