30 जुलाई 2010

लड़कियां सुरक्षित नहीं

राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ मनचलों ने राह चलती दो सगी बहनों के साथ छेडछाड की। ये घटना उस वक्त हुई जब दोनों लड़कियां अपने भाई के साथ पंचशील से दिलशाद कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहीं थीं। तभी कुछ कार सवार मनचले लड़कों ने पहले तो दोनों लड़कियों पर फब्तियां कसी और बाद में छेड़छाड़ करने लगे। जब जावेद ने इसका विरोध किया तो...कार सवार लड़कों ने उसकी पिटाई कर दी....और मौके से फरार हो गए। घायल जावेद को इलाज के लिए गुरू तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया....जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

29 जुलाई 2010

रंजिश में गोली मारी

दिल्ली के पालम विहार इलाके में एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी.. घायल युवक को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीम सिंह नाम का रात के वक्त घर से सामने था कि उसी समय आए एक बदमाश ने भीम पर छह राउंड फायरिंग कर दी। भीम को एक गोली कंधे में लगी है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। परिजनों का कहना है कि इलाके के बदमाश पप्पे ने भीम को गोली मारी है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नही किया है।
दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके में एक तेज रफ्तार देर रात पलट गया। इस हादसे में ट्रक के हेल्पर को गंभीर चोट आई है। दरअसल रात करीब ढाई बजे सावित्री सिनेमा के पास फ्लाईओवर के नीचे ट्रक डिवाईडर से टकराकर पलट गया। किसी तरह हामिद नाम का ड्राईवर तो ट्रक से निकल गया लेकिन 18 साल का सालिम करीब एक घंटे तक फंसा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने कई घंटे की मशक्तत के बाद सालिम को बाहर निकाला.. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक में कैमिकल पाउडर भरा था और ये ट्रक अलवर से आ रहा था।

28 जुलाई 2010

मार्बल व्यवसायी से लूट

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बीती देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने मार्बल कारोबारी से साढे चार लाख रूपये लूट लिए। घटना रात करीब नौ बजे की है जब मार्बल कारोबारी विनोद मित्तल दुकान बढाकर घर जाने की तैयारी में थे कि अचानक दो बाइक पर सवार चार बदमाश दुकान में आ घुसे और पिस्टल की नोंक पर साढे चार लाख रूपये नकद और एक सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के वक्त दुकान के अन्य कर्मचारी गोदाम में गए हुए थे दुकान पर विनोद और उनका बेटा ही मौजूद था। विनोद के मुताबिक बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था जिसकी वजह से उनकी पहचान नही हो पाई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज क लिया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई है।

25 जुलाई 2010

घर में घुसकर हत्या

दिल्ली के पहाडगंज इलाके में चौबीस वर्षीय युवक की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उसके परिवार पर भी हमला किया जिसमें दो लोग घायल हुए है। परिजनों के मुताबिक सुबह के वक्त वीडियों गेम की दुकान चलाने वाले गोलू की कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई थी। उन्हीं ने गोलू को जान से मारने की धमकी दी। रात करीब ग्यारह बजे पांच से छ की संख्या में लोग पहाडगंज स्थित गोलू के घर में घुस आए और जो भी उनके सामंने आया चाकुओं से वार शुरू कर दिए। गंभीर रूप से घायल गोलू को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है हालांकि अभी तक इस हत्याकांड में किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई है।

किसके भरोसे दिल्ली

राजधानी दिल्ली किसके भरोसे है और सुरक्षा व्यवस्था की हालत क्या है इसकी बानगी बीती रात देखने को मिली। जहां सबसे संवेदनशील माने जाने वाले इलाके विजय चौक, संसद भवन के पास कुछ अज्ञात लोग पार्टी मनाते देखे गए। दरअसल रात करीब साढे तीन बजे तीन युवतियां एक युवक के साथ संसद भवन के ठीक सामने सड़क किनारे पार्टी का लुत्फ उठा रही थी। साथ ही कुछ दूरी पर पुलिस पीसीआर वैन और सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। लेकिन किसी को भी इनके बारे में भनक तक नही लगी। याद रहे की देर रात इस इलाके में लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है। वहीं राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्नचिंह लगा दिया है जो देर रात इस तरह से बेफ्रिक होकर घुमती है। लेकिन इस मामले में इलाके की चौकसी में लगे सीआरपीएफ के जवान खुद को इससे अंजान बता रहे है।

16 जुलाई 2010

कुत्तों को खिलाई प्रेमिका की लाश

अब बात एक ऐसे कत्ल की.. जिसने पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी। कत्ल हुआ एक एक्ट्रेस का कत्ल था। जिसे बेहद खौफनाक ढंग से अंजाम दिया गया। खुबसूरती की उस मल्लिका की हत्या से लोग जितने हैरान थे। उससे कहीं ज्यादा हैरान तब हुए जब कातिल का पता चला। क्योकिं ये कातिल पेशेवर नही है लेकिन उसने कत्ल का ऐसा तानाबाना बुना का ब्राजील पुलिस भी एक महीने तक इस केस में उलझी रही। अब कातिल का चेहरा बेनकाब हो चुका है और उस हसीना के कत्ल का मकसद भी।
हुस्न और अदाओं की ऐसी जुगलबंदी की किसी को भी मदहोश कर दे। पल भर में किसी को भी अपना दिवाना बना ले। हुस्न की ये मल्लिका है ब्राजील की पॉर्न फिल्मों की अदाकारा एलिजा। इसकी मदहोश कर देने वाली अदाओं पर फिदा हो गए ब्राजील के स्टार फुटबॉलर ब्रुनो सूजा। ब्रुनों की मुलाकात एलिजा से साल भर पहले टीम के एक सदस्य की पार्टी में हुई थी। पहली नजर में ही सूजा 25 साल की एलिजा को देखकर उसकी खुबसूरती का कायल हो गया। नजरे मिली तो बात दिल तक आ पहुंची और फिर दिल की बात जिस्म तक। एक रात दोनों हमबिस्तर हो गए। ये एक रात का ऐसा सच था जिसे ब्रुनो सूजा ने चंद रोज बाद ही भूला दिया लेकिन एलिजा ने इसे अब तक जिंदगी का सबसे अहम लम्हा समझा। वो उस दिन को कभी भूलना नही चाहती थी.. सूजा के प्यार को नाम देना चाहती थी। लेकिन यहीं से शुरू हुआ साजिश का दौर और शिकार बनी एलिजा। साजिश के तहत एलिजा का बेरहमी से कत्ल कर उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया गया।
एलिजा चार जुन से लापता थी.. शिकायत मिलने के बाद पुलिस एलिजा की तलाश में लगी थी लेकिन उसका कोई पता नही चला। इतना जरूर था कि महीने भर बाद पुलिस ने एलिजा की हत्या की बात मान ली लेकिन सवाल था कि लाश आखिर कहां गई। इस सवाल का जवाब मिला तो पुलिस भी हैरान रह गई। एलिजा की हत्या ब्रुनों सूजा ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर भाडे के गुंडों से कराई थी। और हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के मकसद से शव के टुकडे कर कुत्ते को खिला दिया। पुलिस का शक ब्रुनों पर तब गहराया जब जांच के दौरान पता चला कि एलिजा ने अक्टूबर महीने में ब्रुनो सूजा के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है और सूजा पर गंभीर आरोप लगाए है।
पुलिस ने इस स्टार खिलाडी को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो सामने आया खौफनाक सच। दरअसल दोस्त की पार्टी में मुलाकात के बाद एलिजा और सूजा हमबिस्तर हुए थे। ये मुलाकात महज एक रात की थी लेकिन एलिजा एक मुलाकात के बाद प्रेगनेंट हो गई। जब इस बात का पता सूजा को लगा तो उसने अबॉरशन के लिए कहा। लेकिन एलिजा नही मानी वो बच्चे को जन्म देना चाहती थी। सूजा के बार बार मना करने पर एलिजा ने ऐसा नही किया। आखिरकार सूजा ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया जिसको लेकर एलिजा ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई और कहा की बच्चा पैदा ना करने के लिए उसपर दबाव बना रहा है। जबरन उसे गर्भनिरोधक गोली खिला रहा है। बच्चा होने के बाद एलिजा उसे ब्रुनो सूजा का नाम देना चाहती थी। बस यहीं से उसके कत्ल की इबारत सूजा ने लिखनी शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सूजा ने रीयो डी जेनिरियो से चार जून को एलिजा को अगवा कराया और फिर वहां से करीब तीन सौ किलोमीटर दूर बेलो होरिजेंट के पास लेकर जाकर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। कोई एलिजा की चीख ना सून सके इसलिए म्यूजिक सिस्टम का वॉल्यूम बढा दिया। ये सारा प्लान ब्रुनों ने तैयार किया था और सुपारी किलर को पैसा देकर एलिजा को ठिकाने लगा दिया। हत्या करने के बाद लाश के टुकडे उन्हें कुत्ते को खिला दिया। एलिजा की हत्या के आरोप में पुलिस ने ब्रुनो सूजा और उसकी पत्नी समेत छ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन कत्ल की इस खौफनाक वारदात के बारे में सुना वो सन्न रह गया।