14 सितंबर 2017

सोनीपत में अवैध हथियारों के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

सोनीपत। जिले की सीआईए स्टाफ सोनीपत पुलिस ने शातिर बदमाश को अवैध हथियारों सहित गिरफतार किया हैं। गिरफतार आरोपी राहुल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी राजपुर जिला सोनीपत का रहने वाला है। 
        इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि सीआईए स्टाफ सोनीपत में नियुक्त स0उ0नि0 इन्द्रजीत कल सांय अपनी पुलिस पार्टी के साथ अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की खोज मे गन्नौर रोड लल्हेडी की सीमा में मौजूद था कि इन्हे एक युवक संदिग्ध अवस्था में घुमता हुआ दिखाई दिया। जिसको काबू करके नाम व पता पूछा तो अपनी पहचान राहुल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी राजपुर के रूप में दी। तलाशी लेने पर इसके कब्जा से एक अवैध देशी पिस्तौल 315 बोर व एक जीन्दा कारतूस मिला। गिरफतार आरोपी के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत थाना गन्नौर में अभियोग दर्ज किया गया।
                अनुसंधान टीम द्वारा गिरफतार आरोपी से प्रारम्भिक पूछताछ करने पर अपने किये अपराधों की स्वीकारोक्ति करते हुये बताया कि नवम्बर 2016 में प्रदीप उर्फ भगता निवासी राजलूगढी की अपने साथियों के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर बाद मे शव को हिमाचल प्रदेश में डाल दिया था।  पाचं दिन पहले अपने साथियों के साथ मिलकर हथियार के बल पर रोहणा स्थित पैट्रोल पम्प लूटने की घटना को अन्जाम दिया था।  गांव अगवानपुर में गोली मारने की घटना को अन्जाम दिया था  व उसी दिन गांव राजपुर में निशांत नाम के युवक को गोली मारने की घटना को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपी को आज न्यायालय में पेशकर एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। मामले की गहनता से विवेचना जारी हैं। 

दिल्ली में दोस्त को ईंट से पीट-पीटकर मार डाला

दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिला अंतर्गत हर्ष विहार में एक युवक की उसके साथी ने ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह मामूली विवाद बताया गया है।
    पुलिस उपायुक्त डाॅक्टर अजय कुमार सिंगला ने बताया कि जेल रोड स्थित एक जीन फैक्ट्री में कार्यरत राम नाम कर्मचारी का शव 12 सितंबर को खून से लथ-पथ हालत में बरामद किया गया। जांच में पता चला कि राम कारखाना परिसर में ही लक्ष्मण आरैर ललित नाम के युवकों के साथ ही रहता था। 
     वारदात वाली रात ललित और राम के बीच किसी मामूली बात पर विवाद हो गया। लक्ष्मण नेबीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उनके न मानने पर जाकर सो गया। बाद मेंललित द्वारा राम की एक ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 

चोरी का एलईडी बेचने जा रहे थे, धरे गये


दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिला अंतर्गत बिंदापुर थाना पुलिस ने दो सेंधमारों को गिरफ्तार किया है। उन्हें उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे चोरी का एलईडी बेचने के लिए जा रहे थे। सेंधमारों के कब्जे से चोरी का टीवी और दो लैपटाप भी बरामद किये गये हैं। 
    अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि अगस्त माह में राजापुरी इलाके में हुई सेंधमारी की एक वारदात के मामले में राजकुमार और कमल को गिरफ्तार किया गया है। वारदात सीसीटीवी कैमरे मेंकैद हो गई थी जो सेंधमारों की पहचान करने में मददगार साबित हुई। दोनों को उस समय दबोचा गया जब वे चुराए गए एलईडी को बेचने के जा रहे थे।

दिल्ली से धरे गए वाहन चोर, पांच बाइक्स व एक कार मिली


दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस अंतर्गत स्पेशल स्टाफ ने कुख्यात लुटेरे और वाहन चोर सरगना कर्मबीर उर्फ शौकीन को उसके दो साथियों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गये लोगों के कब्जे से चोरी की एक कार व पांच मोटरसाईकिलें तथा अन्य सामान बरामद किया गया है। 
     पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कर्मबीर और उसके तीन साथियों रोहित उर्फ कालू तथा आकाश उर्फ अंकुर और सौरभ उर्फ कालू को जैन नगर से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे चोरी की कार में जा रहे थे। उनके कब्जे से चोरी के वाहनों के अलावा तेरह महंगे मोबाईल फोन भी बरामद किये गये हैं। इसके अलावा लैपटाप और कम्प्यूटर आदि भी उनके पास से जब्त किये गये हैं।

हत्या के प्रयास का आरोपी कबड्डी खिलाड़ी गिरफ्तार


दिल्ली। अंबेडकरनगर थाना इलाके में दस जुलाई को एक कबड्डी खिलाड़ी को गोली मार कर फरार हुए बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल के अलावा दो कारतूस भी बरामद किये गये हैं। गिरफ्तारी डीडीए पार्क, मदनगीर से की गई। 
      पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि गौरव झरेड़ा गिरोह के सक्रिय सदस्य और कबड्डी खिलाड़ी अविनाश को गोली मारने के सह आरोपी अमित उर्फ कन्नू को गिरफ्तार किया गया है। दस जुलाई को यह अपने एक नाबालिग साथी के साथ एक पार्क में कबड्डी मैच देख रहा था। दोनों टीमों के बीच कुछ विवाद होने पर कन्नू ने गालियां देनी शुरू कर दीं। इस पर अविनाश ने आपत्ति की तो कन्नू के नाबालिग साथी .ने पिस्टल निकाल कर उसे गोली मार दी। गोली चलने से बाकी सारे खिलाड़ी भाग गये। 
    इसके बाद हवा में तीन फायर करने के बाद दोनों बदमाश भी वारदात स्थल से फरार हो गये।

27 अगस्त 2017

पानी का टैंकर चुराने वाला हुआ गिरफ्तार

सोनीपत।  जिले की थाना बरोदा पुलिस ने पानी का टंकर चोरी करने की  घटना के आरोपी को गिरफतार किया  है। गिरफतार आरोपी रणबीर उर्फ कालू पुत्र कृष्ण निवासी सिवाना माल जिला जीन्द का रहने वाला है। 
       इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि कल सन्दीप पुत्र रामकुमार निवासी महम रोड गोहाना ने थाना बरोदा में शिकायत दी थी कि रणबीर उर्फ कालू पुत्र कृष्ण निवासी सिवाना माल ने मेरा पानी का टैकर गांव बुटाना की सीमा से चोरी कर लिया है। इस घटना का उक्त सन्दीप के कथनानुसार कथन अंकित कर भारतीय दण्ड सहिता की धाराओ के अन्तर्गत थाना बरोदा में अभियोग दर्ज किया गया। 
   अनुसंधान टीम में नियुक्त स0उ0नि0 जगबीर ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ आरोपी की खोजबीन करते हुये घटना में संलिप्त उक्त आरोपी रणबीर उर्फ कालू पुत्र कृष्ण निवासी सिवाना माल को कल सांय गिरफतार कर लिया हैं। गिरफतार आरोपी के बताये अनुसार बेचे गये टैंकर के 3 हजार रूपये इसके रिहायशी मकान से बरामद कर लिये गये है। गिरफतार आरोपी को आज न्यायालय मे पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है। 

जहांगीरपुरी में फैक्ट्री मजदूर की मौत

दिल्ली। महेंद्रा पार्क थाना अंतर्गत राजस्थान उद्योग नगर स्थित एक फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आ जानेसे एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण माहौल में तब इजाफा हो गया जब मृतक के परिजन और साथी शव को लेकर फैक्ट्री के सामने प्रदर्शन करने लगे। 
      जानकारी के अनुसार डी-6, राजस्थान उद्योग नगर में मशीन की चपेट में आकर एक मजदूर जगन्नाथ यादव की मौत हो गई। मृतक चार बेटियों का पिता था। बजाय उसकी मौत पर सहानुभूति दर्शाने के फैक्ट्री मैनेजमेंट ने उसके परिवार पर पुलिस में न जाने का दबाव और चुपचाप खिसक जाने का दबाव बनाया। फैक्ट्री के गेट के बाहर पति के शव के साथ बैठी पत्नी ने बताया उसके उपर दबाव बनाया जा रहा है। पता चला है कि इस फैक्ट्री में मशीनों की खराबी के चलते पहले भी कई जानें जा चुकी हैं। 
    फिलहाल मामले की महेंद्रा पार्क थाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।