13 जुलाई 2017

इलाहादाबाद में धरा गया छोटा राजन गैंग का गुर्गा

इलाहाबाद। इलाहाबाद जनपद पुलिस को भारी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात छोटा राजन गिरोह के एक सक्रिय गुर्गे को सिविल लाईन थाना इलाके से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन और चार अदद कारतूस बरामद किये गये हैं। पकड़े गये बदमाश की पहचान नीरज वाल्मिकी के रूप में हुई है। उसका एक साथी किशन फरार होने में सफल हो गया।
     मिली जानकारी के अनुसार सिविल थाना पुलिस की थाना प्रभारी सुनील कुमार दूबे के नेतृत्व वाली एसएसआई नंदलाल सिंह और आरक्षी शशि भूषण तथा कर्णबीर सिंह की टीम ने एक सूचना के आधार पर नीरज को लोको काॅम्प्लेक्स रेलवे स्टेशन के पास से धर दबोचा। गिरफ्तारी के समय वह अपने साथी किशन के साथ था। किशन पुलिस की पकड़ में नहीं आया। पकड़े गये बदमाश के कब्जे से आग्नेयास्त्र मिले।
     पुलिस की अनुसार नीरज की कैरियर कोचिंग के नाम से संस्था चलाने वाले एक व्यक्ति की हत्या के प्रयास के मामले में तलाश की जा रही थी। पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2005 में अवैध हथियार के साथ पकड़े जाने के बाद वह जेल में विष्णुरंजन गुप्ता के संपर्क में आया और अन्य बदमाशों से संबंध बने। बाद में उसका परिचय छोटा राजन से हुआ जिसके कहने पर उसने उसी साल ड्रग तस्कर अहमद हुसैन को मार डाला। एक अन्य व्यक्ति की भी राजन हत्या करवाना चाहता था लेकिन नीरज एक बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
    पुलिस के अनुसार नीरज ने अपनी जुर्म की जो हिस्ट्री बताई है उसमें झूंसी के रहने वाले कर्ण प्रताप की हत्या की वारदात भी शामिल है। इसके अलावा उसने 2013 में पिंकी गुप्ता की हत्या करने की बात बताकर ठेकेदारों से रंगदारी वसूली। कर्ण प्रताप इस मामले में गवाह था।

नरेला में पुलिसकर्मी से कहासुनी हुई तो मारी गोली

नरेला। नरेला में एक पुलिसकर्मी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़ित के साथी कांस्टेबल द्वारा विरोध करने पर हमलावर ने उसके सिर में पिस्टल का बट मारकर घायल कर दिया। मामले में घायल पुलिसकर्मी पवन के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर नरेला थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
     वारदात बुधवार-वीरवार देर रात की है। सेक्टर ए-10, नरेला के गेट के पास फोर्चूनर कार सवार गेटमैन से कहीं का रास्ता पूछ रहे थे। इतने में काॅलोनी के अंदर से दिल्ली पुलिस के जवान पवन और विकास अपनी कार में सवार होकर आए। उनहोनें फोर्चूनर कार के चालक से रास्ता छोड़ देने को कहा। इसी बात पर दोनांे कारों के चालकों में तू तू-मैं मैं हो गई।
     बात बढ़ने पर फोर्चूनर कार के चालक ने पिस्तौल निकालकर गोली दाग दी जो  कि पवन के पैर में लगी। पवन के साथी विकास ने विरोध किया तो हमलावर ने उसके सिर पर पिस्टल के बट से जोरदार प्रहार कर घायल कर दिया। हमले को अंजाम देकर हमलावर खुद को मोनू डाबोदिया बताते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता हुआ अपने वाहन सहित फरार हो गया। हमलावर के जाने के बाद पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
     वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मैक्स अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल पवन दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी विंग में जबकि विकास नरेला थाने में तैनात है।

11 जुलाई 2017

दिल्ली में पिता ने लूटी 12 वर्षीय बेटी की इज्जत !

दिल्ली। राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। जहांगीरपुरी इलाके में एक पिता द्वारा अपनी बारह वर्षीय बेटी का रेप करने की घिनौनी हरकत सामने आई है। इस मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    जानकारी के अनुसार पुलिस के अधिकारी उस समय सकते में आ गये जब एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप किये जाने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधिकारी उस समय हैरान रह गये जब शिकायतकर्ता ने बताया कि रेपिस्ट कोई और नहीं लड़की का पिता ही है। 
     

दिल्ली से गाड़ियों की बैटरी चुराने वाले दो गिरफ्तार

दिल्ली। कीर्तिनगर थाना पुलिस ने विभिन्न वाहनों की बैटरियां चुराने वाले दो चोरों को चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की नौ बैटरियां और एक टूल किट बरामद की गई है।
    पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि कीर्तिनगर थाना प्रभारी अनिल शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने गश्त के दौरान शानदार प्रोफेशनल दक्षता का प्रदर्शन करते हुए एक टैंपो की बैटरी चुराकर भाग रहे दो चोरों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी पहाड़ी वाला पार्क, रामा रोड से की गई। पकड़े गये चोरों की पहचान करावल नगर के रहने वाले रिजवान और मुस्तफाबाद के रहने वालेे आसिफ के रूप में हुई। उपायुक्त ने बताया कि पकड़े गये लोगों से पूछताछ के बाद उन्होनें चोरी की और वारदातों में हाथ होने की बात स्वीकार की और चोरी के माल के खरीददार फिरोज निवासी मुस्तफाबाद के बारे में भी जानकारी। इस जानकारी के आधार पर टीम ने फिरोज के यहां छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली से हत्या का आरोपी भूमाफिया गिरफ्तार

दिल्ली। नारायणा तथा आस-पास के इलाकों में आतंक का पर्याय ने कुख्यात भूमाफिया व हत्यारे नरेंद्र उर्फ दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका साथी मौक की नजाकत भांप फरार हो गया ।
    उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि नारायणा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तिपहिया को रुकने का ईशारा किया। बजाय रुकने के तिपहिया चालक यू-टर्न लेते हुए फरार होने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो तिपहिया में से एक युवक उतरकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तिपहिया चालक वाहन सहित फरार होने में सफल हो गया। बाद में उसकी पहचान कुख्यात भूमाफिया और हत्यारे नरेंद्र उर्फ दीपक क रूप में हूई। फरार हुए उसके साथी की पहचान तरुण के रूप में हुई। उसके पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और कारतूस मिले। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र विवादित संपत्तियों को औने-पौने दामों में खरीद लेता है। विरोधी गिरोह से हुई भिड़ंत के फलस्वरूप उसने एक ही दिन तीन लोगों को मौत की नींद सुला दिया। इस मामले में उसका आतंक उस समय भी काम आया जब मौके का गवान कोर्ट में अपने बयान से पलट गया।

09 जुलाई 2017

दिल्ली में दादागीरी चमकाने के लिए मारी थी गोली, गिरफ्तार

दिल्ली। दिल्ली पुलिस अंतर्गत अपराध शाखा ने नये उभर रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जो एक व्यक्ति के उपर जानलेवा हमला करने के बाद लगभग डेढ़ माह से फरार चल रहा था। उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किये गये हैं।
    अपराध शाखा के उपायुक्त डाॅक्टर जी रामगोपाल नायक ने बताया कि जमानत या पैरोल जंप कर फरार हुए या वारदातों को अंजाम देकर कानून से बचते फिर रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित एसीपी सुश्री श्वेता चैहान के नेतृत्व वाली टीम को यादव नगर थाना समयपुर-बादली के रहने वाले और 22 मई को एक व्यक्ति को गोली मारकर फरार चल रहे अभिषेक यादव के बारे में इनपुट मिल रहे थे। वह दिल्ली, हरियाणा तथा पश्चिम यूपी में छिपता फिर रहा था। कई बार वह पुलिस के हत्थे चढ़ता-चढ़ता बचा। सात जुलाई को उसे एक सटीक सूचना के आधार पर जीटी रोड स्थित संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के बस स्टैंड से उस समय पकड़ लिया गया जब वह अपने किसी संपर्क से मिलने के लिए आने वाला था। उसका इरादा नया ठिकाना बनाने का था।
     उपायुक्त ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति के कब्जे से देसी पिस्तौल तथा दो गोलियां भी मिलीं। अभिषेक यादव ने 22 मई को अपने साथियों के साथ मिलकर देर रात सरे आम आमिर अली नामक व्यक्ति की खूब पिटाई की और उसे गोली मार दी। वारदात का उद्देश्य इलाके में एकछत्र दादागिरी करना था। इस वारदात के बाद उसने 2 जून को किराड़ी स्थित कमल बिल्डर्स के कार्यालय में घुसकर तुलाराम नामक व्यक्ति की जबरदस्त धुनाई कर दी। तुलाराम को गंभीर चोटें आईं।

इलाहाबाद में चार देसी बम बरामद किये गये

इलाहाबद। जनपद में देसी बमों की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। सोरांव थाना इलाके में पुलिस ने चार देसी बम बरामद किये हैं। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
     पुलिस द्वारा प्रदत जानकारी के अनुसार कानपुर-वाराणसी मार्ग स्थित भावापुर से पुलिस ने राम मिलन पटेल बैरसा को चार देसी बमों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 4/5 विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।