मुरादाबाद। रविवार सुबह हुए भयंकर सड़क हादसे में मुरादाबाद पुलिस के एक दरोगा, सिपाही व एक अन्य युवक की मौत हो गई। राजकीय सम्मान के साथ एसएसपी दफ्तर पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रृद्धांजलि दी गई। हादसे के लेकर एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने विस्तार से जानकारी दी। एसएसपी के मुताबिक ग्रोथ चौकी के इंचार्ज शिव कुमार नागर व सिपाही रविकांत देर रात्रि गश्त पर थे, रात्रि करीब तीन बजे पुलिसकर्मी वापस चौकी पर लौट रहे थे कि सड़क क्रॉस करते वक्त अज्ञात भारी वाहन ने पुलिस कार को टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा व सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य कार सवार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
09 जुलाई 2017
08 जुलाई 2017
नरेला में पत्थरों से सिर कुचलकर युवक की हत्या
नरेला ।। दिल्ली के नरेला इलाके में एक युवक की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई, युवक का शव रामदेव चौक के पास एक खाली पड़े प्लाट से बरामद किया गया। मृतक की शिनाख्त भगत (37) के रुप में हुई है जोकि नरेला के मामूरपुर का रहने वाला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि रामदेव चौक के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है, युवक के चेहरे पर पत्थरों से कई वार किये गये थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पता किया तो युवक की पहचान भगत के रूप में हुई। भगत अपनी चार बच्चों व पत्नी के साथ मामुर पुर में रहता था। वैसे मृतक मूलरूप से उत्तरांचल का रहने वाला है और दिल्ली के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में प्रिंटिंग प्रेस में बतौर ऑपरेटर काम करता था। पता चला कि भगत 15 दिन से छुट्टी पर चल रहा था और शनिवार सुबह उसे ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। फिलहाल हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है, पुलिस को शक है कि पहचान छिपाने के लिए पत्थर से सिर को कुचला गया होगा। नरेला थाना पुलिस इस जघन्य हत्याकांड की जांच कर रही है। 23 अप्रैल 2017
कंझावला पुलिस के हत्थे चढ़ा नामी बदमाश
कंझावला ।। दिल्ली पुलिस ने कंझावला से एक नामी बदमाश को गिरफ्तार किया है, उसके पास से एक देसी कट्टा, छह राउंड जिंदा कारतूस व 96 पव्वे अवैध शराब बरामद की गई है. साथ ही पुलिस ने एक एसएक्स 4 कार भी आरोपी से जब्त की है. आरोपी की पहचान प्रदीप उर्फ बल्ली (49) के रुप में हुई है. पुलिस को यह कामयाबी देर रात वाहन चैकिंग के दौरान मिली.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कंझावला थाने के हेडकांस्टेबल विनोद सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ कंझावला बस डिपो के पास रात करीब 2 बजे वाहनों की चैकिंग कर रहे थे. जब पुलिसवालों की नज़र एसएक्स 4 कार पर पड़ी तो उसकी चैकिंग की गई. कार से पुलिस को दो कार्टन शराब भी बरामद हुई. जब आरोपी से गहन पूछताछ की गई और चैकिंग ले गई तो उसके पास से देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस भी बरामद हुए. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और आलाधिकारियों के आदेश पर आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 33 व आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि कंझावला इलाके के रहने वाले आरोपी प्रदीप की करीब 22 आपराधिक मामलों में संलिप्तता रही है. फिलहाल पुलिस प्रदीप से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आपराधिक वारदातों में उसका साथ और कौन लोग दिया करते थे. ताकि उनपर भी वक्त रहते शिकंजा कसा जा सके.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कंझावला थाने के हेडकांस्टेबल विनोद सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ कंझावला बस डिपो के पास रात करीब 2 बजे वाहनों की चैकिंग कर रहे थे. जब पुलिसवालों की नज़र एसएक्स 4 कार पर पड़ी तो उसकी चैकिंग की गई. कार से पुलिस को दो कार्टन शराब भी बरामद हुई. जब आरोपी से गहन पूछताछ की गई और चैकिंग ले गई तो उसके पास से देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस भी बरामद हुए. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और आलाधिकारियों के आदेश पर आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 33 व आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि कंझावला इलाके के रहने वाले आरोपी प्रदीप की करीब 22 आपराधिक मामलों में संलिप्तता रही है. फिलहाल पुलिस प्रदीप से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आपराधिक वारदातों में उसका साथ और कौन लोग दिया करते थे. ताकि उनपर भी वक्त रहते शिकंजा कसा जा सके.
07 फ़रवरी 2017
लिखने को बहुत कुछ है, और लिखूंगा भी जरूर। क्योंकि कई साल से मेरा ब्लॉग vardat.blosgspot.com तकनीकी वजहों से बंद
था। अचानक 6 फरवरी 2017 को गुगल पर सर्च किया तो ना केवल ब्लॉग खुल गया बल्कि पुरानी यादें भी ताजा हो गई। अब ठान लिया है कि क्राइम पर सप्ताह में कुछ ना कुछ जरूर लिखा करूंगा। जब ब्लॉग काम नहीं कर रहा था, तब बहुत विचलित था, लेकिन अब खुशी का अहसास भी है और नया जोश भी। इसकी एक वजह वो अनुभव भी है जो इतने साल क्राइम प्रोग्रामिंग में काम करते हुए मिला है।
था। अचानक 6 फरवरी 2017 को गुगल पर सर्च किया तो ना केवल ब्लॉग खुल गया बल्कि पुरानी यादें भी ताजा हो गई। अब ठान लिया है कि क्राइम पर सप्ताह में कुछ ना कुछ जरूर लिखा करूंगा। जब ब्लॉग काम नहीं कर रहा था, तब बहुत विचलित था, लेकिन अब खुशी का अहसास भी है और नया जोश भी। इसकी एक वजह वो अनुभव भी है जो इतने साल क्राइम प्रोग्रामिंग में काम करते हुए मिला है।
25 जनवरी 2013
इकतरफा इश्क में छात्रा की हत्या
फरीदाबाद के टाउन नंबर 5 इलाके में बने एक गेस्ट हाउस से बाहरवीं की छात्रा इसरत की लाश बरामद हुई..आरोप है कि हत्या की इस वारदात को सोनू नाम के युवक ने अंजाम दिया..हत्या के पीछे एकतरफा इश्क वजह बताया जा रहा है..छात्रा की हत्या की ख़बर से स्थानीय लोग भड़क गए और जमकर हंगामा किया..गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर का घेराव कर लिया..और आरोपी की बाइक को आग के हवाले कर दिया..इसरत नाम की छात्रा गुरूवार की दोपहर करीब तीन बजे ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी..जिसके बाद वो वापस नहीं लौटी..देर रात परिजनों को इसरत की हत्या की ख़बर मिली..गेस्ट हाउस में शव मिलने की जानकारी गेस्ट हाउस के स्टाफ ने पुलिस को दी..पुलिस के मुताबिक हत्या की इस वारदात में सोनू नाम का युवक शामिल है..सोनू ही गेस्ट हाउस में इसरत के साथ आया था..पुलिस ने सोनू को मेवात से गिरफ्तार कर लिया है..बताया जाता है कि सोनू इसरत के एकतरफा प्यार करता था..और इसी वजह से उसने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया..फरीदाबाद पुलिस ने इसरत की हत्या के इल्जाम में सोनू को गिरफ्तार कर लिया है..लेकिन अभी भी कई सवालों का जवाब मिलना बाकी है..मसलन इसरत कैसे और किन हालात में गेस्ट हाउस पहुंची..क्या सोनू ने इसरत को अगवा किया था..या फिर इसरत अपनी मर्जी से सोनू के साथ गई थी..सवाल ये भी है कि आखिर गेस्ट हाउस में ऐसा क्या हुआ कि इसरत की हत्या कर दी गई..पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है..रिपोर्ट आन के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर इसरत की हत्या कैसे की गई थी..इसी के साथ आरोपी सोनू के पूछताछ के बाद इस हत्याकांड का पूरा सच सामने आयेगा..
29 अक्टूबर 2012
100 महिलाओं को खाना चाहता था, ये दरिंदा
न्यूयॉर्क।। यहां पुलिस ने अपने ही महकमें के एक अधिकारी को बेहद संगीन इल्जाम में गिरफ्तार किया है। इस अधिकारी पुलिस आरोप है कि ये अपने एक साथी के साथ मिलकर 100 महिलाओं को पकाकर खाने की साजिश रच चुका था। हालांकि, उनके इस खतरनाक मंसूबों की जानकारी समय रहते हो गई। इस पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिका की फेडरल अथॉरिटीज के अनुसार उन्हें इसकी जानकारी उसके कम्प्यूटर से मिली थी।गुरुवार को मैनहट्टन फेडरल कोर्ट में पेश किए गए न्यूयॉर्क पुलिस में तैनात गिलबर्टो वल्ले को महिलाओं की किडनैपिंग कर उनके अंगों को ओवन में पकाकर खाने की प्लानिंग करने का आरोप लगाया गया है। गिलबर्टो पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक साथी के साथ मिलकर पहले महिलाओं को क्लोरोफार्म सुंघाकर बेहोश करने के बाद अपने 28 साल पुराने किचन में ले जाकर पकाने की योजना बनाई है। इसके लिए इस शख्स ने अपने किचन में एक बड़ा सा ओवन रखा हुआ था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिलबर्टो के साथी को नहीं पकड़ा जा सका है, क्योंकि उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।शुक्र की बात यह है कि अब तक दोनों किसी महिला को नुकसान नहीं पहुंचा पाए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिलबर्टो ने एफबीआई को उसके इस प्लान की जानकारी सितंबर में मिली थी। वह अपने होम कम्प्यूटर से इस प्लान पर कई माह तक ई-मेल्स व मैसेजेस के जरिए चर्चा की। इसके लिए उसने बाकायदा 100 महिलाओं का पूरा डाटाबेस तैयार कर रखा था, जिन्हें वह अपना शिकार बनाना चाहता था। इस डाटाबेस में उसके शिकारों के नाम, फोटोग्राफ्स और पर्सनल डीटेल लिखे गए थे। उन्होंने इनकी किडनैपिंग के लिए किसी और शख्स को पैसे देने की बात भी इस प्लानिंग में लिख रथी थी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
-
यू-ट्यूब पर रोमांच से भरी हॉरर वेब सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। यू ट्यूब पर मौजूद ब्लू फैक्टर्स नाम के चैनल पर इसके एपिसोड अगले कुछ दिन...
-
आशियाने को आबादी का इन्तजार एक ओर २७ साल से २५ हज़ार लोगों को आशियाने का इंतजार दूसरी ओर हजारों आशियानों को आबादी का इंतजार----रोहिणी आवासी...
-
नरेला ।। दिल्ली के नरेला इलाके में एक युवक की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई, युवक का शव रामदेव चौक के पास एक खाली पड़े प्लाट से बराम...


