17 जून 2010

आरोपियों को १४ दिन की न्यायिक हिरासत

एंकर... स्वरूप नगर प्रेमी जोडे की हत्या के मामले में गिरफ्तार सभी पांच आरोपियों को अदालत ने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने लडकी की मां, ताई और भाई को कल गिरफ्तार किया था। तीनों को दिल्ली के गोकुलपुरी से गिरफ्तार किया गया। लड़की के पिता और चाचा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
हेडर.. स्वरूप नगर डबल मर्डर केस, सभी पांच आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, प्रेमी जोडे की हत्या के आरोपी
वीओ वन.. जब गुनाह नही छुपता तो गुनाहगार कब तक छुपते.. आशा और योगेश के हत्यारे भला कब तक छुपते.. वो तो प्यार के कातिल थे.. प्रेमी जोडे की हत्या के मामले में आखिरकार पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लडकी की मां-माया, ताई खुशबु और भाई संजीव को पुलिस ने बुधवार को गोकुलपुरी से गिरफ्तार किया। जहां ये तीनों आशा की बुआ के घर छुपे हुए थे। पुलिस लडकी के पिता और ताऊ को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जिन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।
बाइट... एन एस बुंदेला, डीसीपी
वीओ टू.. गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों को रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया.. जहां अदालत ने पांचों आरोपियों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सभी पांच आरोपियो पर प्रेमी जोडे की बेरहमी से हत्या का आरोप है। दरअसल आशा के परिजनों ने दोनों की हत्या उनके प्रेम प्रसंग से नाराज होकर की थी। दोनों की लाश सोमवार सुबह स्वरूप नगर इलाके के एक मकान से बरामद हुई थी। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

आरोपियों को १४ दिन की न्यायिक हिरासत

एंकर... स्वरूप नगर प्रेमी जोडे की हत्या के मामले में गिरफ्तार सभी पांच आरोपियों को अदालत ने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने लडकी की मां, ताई और भाई को कल गिरफ्तार किया था। तीनों को दिल्ली के गोकुलपुरी से गिरफ्तार किया गया। लड़की के पिता और चाचा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
हेडर.. स्वरूप नगर डबल मर्डर केस, सभी पांच आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, प्रेमी जोडे की हत्या के आरोपी
वीओ वन.. जब गुनाह नही छुपता तो गुनाहगार कब तक छुपते.. आशा और योगेश के हत्यारे भला कब तक छुपते.. वो तो प्यार के कातिल थे.. प्रेमी जोडे की हत्या के मामले में आखिरकार पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लडकी की मां-माया, ताई खुशबु और भाई संजीव को पुलिस ने बुधवार को गोकुलपुरी से गिरफ्तार किया। जहां ये तीनों आशा की बुआ के घर छुपे हुए थे। पुलिस लडकी के पिता और ताऊ को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जिन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।
बाइट... एन एस बुंदेला, डीसीपी
वीओ टू.. गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों को रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया.. जहां अदालत ने पांचों आरोपियों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सभी पांच आरोपियो पर प्रेमी जोडे की बेरहमी से हत्या का आरोप है। दरअसल आशा के परिजनों ने दोनों की हत्या उनके प्रेम प्रसंग से नाराज होकर की थी। दोनों की लाश सोमवार सुबह स्वरूप नगर इलाके के एक मकान से बरामद हुई थी। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

रोब का चस्का

जब उसके तन पर पुलिस की वर्दी थी तो रोब खूब गांठता। लेकिन जब वर्दी उतरी तो रोब कतई कम नही हुआ। उसके पहले जैसे तेवर थे.. रोब भी खूब गांठता.. दो साल तक महकमें के साथ आंख मिचौली खेलता रहा। दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही शातिर को गिरफ्तार किया है जो पुलिस वाला बनकर खूब ऐश काट रहा था। लेकिन इस बार वो पुलिस के शिकंजे में आया तो सारा राज फाश हो गया।
दिलबर नाम के इस शख्स को पुलिस की वर्दी तो रास नही आई.... हां पुलिस का रूतबा इतना रास आया की दो साल तक रोब गांठता रहा.. पुलिस ने इस शातिर को धोखाधडी के आरोप में गिरफ्तार किया है। धोखाधडी भी दिल्ली पुलिस से.. दिलबर को अलीपुर से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब ये अपनी सेवोलेट गाडी से कहीं जा रहा था कि पिकेट पर चैकिंग के दौरान भागने लगा। जब पुलिस वालों ने रोककर पुछताछ की तो खुद को पुलिस वाला बताने लगा। इसकी गाडी पर दिल्ली पुलिस का स्टीकर, डैश बोर्ड पर फाइल और कुछ कागजात रखे थे। इतना ही नही जनाब के पास दिल्ली पुलिस का आई कार्ड भी था।
बाइट... छाया शर्मा, डीसीपी दिल्ली
वीओ टू.. पुलिस के मुताबिक साल 2006 मे दिलबर दिल्ली पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ था। और चाणक्यपुरी थाने में तैनात था.. इसी दौरान इसका सिलेक्शन दिल्ली प्रशासनिक विभाग में हो गया.. तो इसने पुलिस की नौकरी छोड दी लेकिन अपना आई कार्ड नही वापिस किया। ट्रैफिक नियमों के उल्लघंन और पार्किंग गाडी रोब से खडी करने के लिए इसने गाडी पर दिल्ली पुलिस का स्टीकर लगा रखा था।
बाइट... छाया शर्मा, डीसीपी दिल्ली
वीओ थ्री.. दिलबर इन दिनों अलीपुर के एक सरकारी स्कूल में हेड क्लर्क था.. लेकिन पुलिस के रूतबे से चलने वाला ये शातिर देर से ही सही पुलिस गिरफ्त में आ गया। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दो साल के दौरान इसने क्या क्या फर्जीवाडा किए है।

लिस ल

15 जून 2010

दिल्ली में तालिबान पार्ट वन

एंकर.. पहले उन्हें कुछ दिन के लिए जुदा किया गया.. लेकिन जब मोहब्बत उन्हें पास खिंच लाई तो परिवार ने दोनों को हमेशा के लिए जुदा कर दिया। बेरहमी से पीट-पीटकर दोनों की हत्या कर दी। जब इससे भी उन्हें चैन नही मिला तो दोनों को करंट लगया है। दो दीवानों के प्यार की ये खौफनाक दास्तांन है दिल्ली के स्वरूप नगर की। जहां दो प्यार करने वालों के दुश्मन उन्ही के परिवार वाले बन गए और उन्हें दी दर्दनाक मौत।
हेडर.. दिल्ली में ऑनर किलिंग, प्रेमी युगल की हत्या, करंट से दी मौत, परिवार वाले फरार
वीओ वन.. प्यार, हसरत और उन्हें पूरा करने की चाहत। उसके बाद घरवालों की रूसवाई... ऐसा आपको हर प्यार करने वाले की कहानी में मिल सकता है लेकिन योगेश और आशा की प्रेम कहानी इससे कहीं ज्यादा दर्दनाक और खौफनाक है। दिल्ली के स्वरूप नगर के इसी मकान में आशा और योगेश का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। दोनों की लाश सोमवार सुबह घर से बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों के शरीर पर चोट के निशान थे और कंरट लगाकर उनकी हत्या की गई। पुलिस दोनों की हत्या को ऑनर किलिंग का मामला मानकर चल रही है।
बाइट... एन एस बुंदेला, डीसीपी
वीओ टू.. दिल्ली के गोकुलपुरी के रहने वाले योगेश और आशा एक दुसरे से प्यार करते थे। जब इसकी भनक आशा के परिवार को लगी तो उसे स्वरूप नगर में रहने वाले अंकल के पास भेज दिया। यहां आए आशा को अभी 15 दिन ही हुए थे। योगेश को इसी खबर लग गई। रविवार रात करीब ग्यारह बजे योगेश आशा से मिलने पहुंच गया। जब दोनों एक साथ थे तो आशा के अंकल को शक हुआ। पुलिस के मुताबिक दोनों को बंधक बना लिया और आशा के परिवार को बुलाकर दोनों के साथ मारपीट की..और करंट लगा दिया जिससे आशा और योगेश ने दम तोड दिया।
बाइट... एन एस बुंदेला, डीसीपी
वीओ थ्री... दोनों के साथ मारपीट को लेकर देर रात पडोसियों ने एतराज किया था जिसके बाद उन्हें पारिवारिक मामला बताकर जाने के लिए कह दिया गया। लेकिन सुबह के वक्त घर के बाहर कार खडी देखर पडोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी... तो पूरी वारदात को खुलासा हुआ।
बाइट... चश्मदीद
वीओ फोर... वारदात के बाद से आशा का पूरा परिवार फरार है। पुलिस ने आशा के परिवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है।

दिल्ली में तालिबान पार्ट टू

एंकर... स्वरूप नगर में प्रेमी जोडे की हत्या के मामले में पुलिस ने लड़की के आऊ और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि अभी हत्या के तीन आरोपी फरार है।
हेडर.. इज्जत की खातिर किया कत्ल, कत्ल का नही मलाल, लड़की का पिता- ताऊ गिरफ्तार, दो दिन की पुलिस रिमांड
वीओ वन... आशा और योगेश का कत्ल महज इसलिए नही किया गया कि वो एक दूसरे से प्यार करते थे। कत्ल की वजह एक नही बल्कि तीन थी। पहला योगेश के अलग जाति का होना.. दूसरी उसका बेरोजगार होना और तीसरा आशा की शादी दुसरी जगह तय होना। हत्या के आरोप में गिरफ्तार आशा के पिता सूरज और ताऊ ओमप्रकाश ने खुलासा किया है... कि उन्होंने झुठी इज्जत की खातिर दोनों को मौत के घाट उतारा। ओमप्रकाश और सूरज को पुलिस ने कल देर शाम गिरफ्तार किया था। लेकिन इन्हें बेटी को मौत के घाट उतारने का कोई मलाल नही है।
बाइट.. सूरज, आरोपी
वीओ टू... प्रेमी जोडे के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार ओमप्रकाश और सूरज को कोर्ट में पेश किया गया.. जहां से दोनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इस मामले में आशा की मां, ताई और भाई फरार है। आशा और योगेश के शव सोमवार की सुबह स्वरूप नगर के एक मकान से बरामद हुए थे। दोनों की पीट-पीटकर और करंट लगाकर बेरहमी से हत्या की गई थी।
बाइट... एन एस बुंदेला, डीसीपी
वीओ थ्री.. झूठी इज्जत की खातिर आशा और योगेश का कत्ल किया गया। पुलिस का दावा है कि वो जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। लेकिन राजधानी में हुए प्रेमी जोडे के कत्ल से इलाके के लोग आश्चर्यचकित है।

03 जून 2010

दिल्ली के जीबी रोड इलाके से दिल्ली पुलिस ने एक लड़की को छुड़वाया है। इस लडकी को नेपाल से नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली लाया गया था जहां से इसे जिस्मफरोशी के धंधे में उतार दिया गया। किसी तरह छ महीने बाद इसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी घरवालों को दी। बुधवार को लडकी के परिवार वाले पुलिस की मदद से जीबी रोड स्थित कोठे पर पहुंचे और लडकी को छुडाया। पुलिस को इस सिलसिले में लडकी को बेचने वाले शख्स की तलाश है।
दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में बीती देर शाम एक तेज रफ्तार ब्लू लाईन बस ने बच्ची को कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा उस वक्त हुआ जब ढेड साल की मासूम करिश्मा को लेकर उसकी मां घर जा रही थी कि अचानक तेज रफ्तार बस ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। किसी तरह करिश्मा की मां तो बस से दूर गिर गई जबकि उसे रूट नं. 142 की बस ने अपनी चपेट में ले लिया। ये बस दिल्ली के जहांगिर पुरी से बस अड्डा के बीच चलती है। घटना के बाद से बस का ड्राईवर फरार है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर फरार ड्राईवर की तलाश कर रही है।